HomeHimachalSolanयातायात नियम तोड़ने वालों पर बद्दी पुलिस की सख्ती, 330 वाहनों के...

यातायात नियम तोड़ने वालों पर बद्दी पुलिस की सख्ती, 330 वाहनों के काटे चालान

अभियान के दौरान खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाते हुए नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

अभियान के दौरान खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अलग-अलग श्रेणियों में कुल 330 वाहनों के चालान किए हैं। बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 17 दिन में डेंगू के 18 केस, रोजाना आ रहे मामले, ये लक्षण दिखें तो पहुंचें अस्पताल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More