HomeHimachalSirmaurसिरमौर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, कुल 53 वाहनों पर...

सिरमौर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, कुल 53 वाहनों पर कार्रवाई, 32 जब्त कर अदालत भेजे मामले

अभियान के दौरान 48 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम और 5 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़े स्तर पर विशेष अभियान चलाते हुए दो दिनों में 53 वाहनों के चालान कर सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देशानुसार 28 और 29 अप्रैल, 2026 को जिलेभर में योजनाबद्ध तरीके से चलाए गए इस विशेष जांच अभियान के दौरान अवैध खनन में संलिप्त वाहनों पर शिकंजा कसा गया।

अभियान के दौरान 48 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम और 5 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। पुलिस ने 21 मामलों का मौके पर निपटारा करते हुए 99,500 रुपये जुर्माना वसूला, जबकि 32 वाहनों को जब्त कर संबंधित अदालत में आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:  दशकों का इंतजार खत्म! अप्रैल से जमीन पर उतरेगा रेणुकाजी बांध, पहले चरण में शुरू होगा 910 करोड़ का ये बड़ा काम

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि अवैध खनन पर्यावरण सुरक्षा और भूमि कटाव के लिए गंभीर खतरा बन चुका है, जिसके दुष्परिणाम देश में कई बार आपदाओं के रूप में सामने आए हैं। सिरमौर में पर्यावरण संरक्षण और खनन नियमों के पालन को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि खनन नियमों का पालन करें और कहीं भी अवैध खनन की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या जिला सिरमौर पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें:  डॉ. बिंदल का आरोप : कांग्रेस सरकार में विकास के लिए तरसा नाहन विधानसभा क्षेत्र, सब काम ठप
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More