होमHimachalMandiहादसा : मंडी में तेज हवाओं ने बिगाड़ा पैराग्लाइडर का संतुलन, रूसी...

हादसा : मंडी में तेज हवाओं ने बिगाड़ा पैराग्लाइडर का संतुलन, रूसी महिला पायलट घायल

झटिंगरी स्थित फुलाधार में वीरवार दोपहर बाद पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा हो गया।

मंडी : हिमाचल प्रदेश का जिला मंडी के उपमंडल पद्धर के झटिंगरी स्थित फुलाधार में वीरवार दोपहर बाद पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा हो गया।

तेज हवा के झोंकों के कारण पैराग्लाइडर पर नियंत्रण खोने से रूस की 41 वर्षीय महिला पायलट कसेनिया घायल हो गईं। हादसे में उनकी दाईं टांग फ्रैक्चर हो गई।

जानकारी के अनुसार, कसेनिया ने बीड़ से पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर करीब तीन बजे फुलाधार के पास तेज हवा चलने के कारण वह पैराग्लाइडर पर नियंत्रण नहीं रख पाईं और दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

हादसे के बाद घायल महिला को टैक्सी के माध्यम से झटिंगरी पहुंचाया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह को मिला नया डीएसपी, मंगत राम ठाकुर ने संभाला कार्यभार, चार माह से खाली चल रहा था पद

हादसे के समय झटिंगरी और घोघरधार क्षेत्र में कई पैराग्लाइडर पायलट उड़ान भर रहे थे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More