बद्दी : सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बद्दी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है।
जनवरी से 28 अक्टूबर 2026 तक ऐसे मामलों में 650 चालान किए गए हैं, जबकि 224 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए संबंधित प्राधिकरण को भेजे गए हैं।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और यातायात जांच के दौरान वाहन चालकों की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।
एसपी ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बद्दी पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

