HomeHimachalSirmaurसिरमौर में मार्केटिंग ट्रेनी के 22 पदों पर भर्ती, 12वीं पास से...

सिरमौर में मार्केटिंग ट्रेनी के 22 पदों पर भर्ती, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका; 17 को इंटरव्यू

इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 सितंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, सराहां में सुबह 10ः30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज स्काय मर्चेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा मार्केटिंग मैनेजमेंट के लिए मार्केटिंग ट्रेनी के 22 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 सितंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, सराहां में सुबह 10ः30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं/ ग्रेजुएशन/ आईटीआई रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि में आवश्यक दस्तावेज जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थाई हिमाचली प्रमाणपत्र, आधारकार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित उपरोक्त रोजगार कार्यालयों में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  भाजपा को झटका, धगेड़ा पंचायत के प्रधान-उपप्रधान समेत निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधि परिवार सहित कांग्रेस में शामिल

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 94636-34843 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Latest Articles

Explore More