HomeHimachalMandiआयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित कीं ये...

आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित कीं ये विभूतियां

वर्ष 2025 की बरसात में प्राकृतिक आपदा की शिकार हुई ट्विंकल ठाकुर को उनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया गया। सराज क्षेत्र के शरण गांव की ट्विंकल मलबे में दब गईं थी और सुरक्षित निकलने के बाद वह अन्य प्रभावितों की मदद में जुटी रहीं।

मंडी : जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, कानून एवं विधि परामर्शी मंत्री यादविंदर गोमा ने विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों एवं अन्य लोगों को सम्मानित किया। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिए राह वीर योजना के तहत 11 लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इनमें कलखर के पास गत वर्ष 17 जून को हुए बस हादसे के घायलों को निकालने में मदद के लिए ताम्रध्वज गांव कलखर, हंसराज गांव जावली, मित्रदेव गांव आमलागलू व महेंद्रपाल गांव गुलेला और मसेरन के पास गत वर्ष 24 जुलाई को हुए बस हादसे के घायलों की त्वरित मदद के लिए दारकालग गांव के विमल कुमार व हर्ष कुमार, मसेरन के शिवदीप आनंद शर्मा, अशोक कुमार और तालंगरा गांव के अमित कुमार, कल्पना व जोगिंदर पाल को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  Hydro Power Projects: 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आवंटन को प्रस्ताव आमंत्रित

वर्ष 2025 की बरसात में प्राकृतिक आपदा की शिकार हुई ट्विंकल ठाकुर को उनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया गया। सराज क्षेत्र के शरण गांव की ट्विंकल मलबे में दब गईं थी और सुरक्षित निकलने के बाद वह अन्य प्रभावितों की मदद में जुटी रहीं। तुंगल कॉलोनी मंडी के राकेश कुमार को जेलरोड में बाढ़ के दौरान कमरे में फंसी महिला को सुरक्षित निकालने के लिए सम्मानित किया गया।

मंडी शहर के समखेतर की रहने वाली हिमानी चौहान को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने मोती बाजार में एक एटीएम के पास मिले लगभग साढ़े 12 लाख रुपए के गहने व नकदी से भरे बैग को उसके असली मालिक को लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। धनेश्वरी गांव के महेश कुमार शर्मा को नशे विशेषतौर पर चिट्टा के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने व लोगों को जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  आईआईएम सिरमौर में पीएचडी और पीएचडी (एग्जीक्यूटिव) कार्यक्रमों में प्रवेश को आवेदन शुरू

अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025 में बेहतरीन समन्वय व निरंतर सक्रियता के लिए पशुपालन विभाग से डॉ. दीपक कुमार, वेटरीनरी ऑफिसर थौना, डॉ. सोनिया पठानिया वेटरीनरी ऑफिसर जमणी और डॉ. राखी शर्मा, वैटरीनरी ऑफिसर साइगलू को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त एनसीसी कैडेट्स दीक्षा कुमारी, विजय लक्ष्मी दुग्गल, तेजस्वनी सिंह, मुस्कान, दुमेश कुमारी, पंकज कुमार और भगवान दास को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  DC मंडी पहुंचे सुधार और सिल्हबुधाणी, व्यापक नुकसान के बाद जारी राहत कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More