HomeJudicialसिरमौर में अदालत ने दोषी को सुनाई 11 साल की कठोर सजा,...

सिरमौर में अदालत ने दोषी को सुनाई 11 साल की कठोर सजा, एक लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 2 साल के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा काटनी होगी। ये मामला ND&PS से जुड़ा है।

नाहन : जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर योगेश जसवाल की अदालत ने एक मामले के आरोपी रवि कुमार निवासी वार्ड नंबर 9, देवीनगर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को दोषी करार देते हुए 11 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 2 साल के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा काटनी होगी। ये मामला ND&PS से जुड़ा है।

जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी चंपा सुरील ने बताया कि 21 अक्तूबर 2020 की रात्रि करीब 10ः30 बजे पुलिस थाना पुरूवाला में तैनात एएसआई इंद्र सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त पर तैनात थे।

ये भी पढ़ें:  भारतीय महिला कबड्डी टीम बनी विश्व विजेता, कप्तान सहित सिरमौर की 3 बेटियों ने रचा इतिहास, शिलाई में जश्न का माहौल

इस बीच गुप्त सूचना मिली कि काला लोअर और ग्रे टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति पैदल ही सिंघपुरा से खोड़ोवाला की ओर जा रहा है, जिसके पास भारी मात्रा में नशे का सामान मिल सकता है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने रात करीब 11 बजे सिंघपुरा की ओर से पहुंचे एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका, जिसके पास दाहिने हाथ में सफेद रंग का कैरी बैग था।

तलाशी लेने पर कैरी बैग के भीतर 2 पॉलिथीन बैग बरामद हुए, जिसमें अलग-अलग पॉलीथिन से कुल 2800 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।

लिहाजा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS Act में मामला दर्ज किया। तफ्तीश पूरी होने पर पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया।

ये भी पढ़ें:  राजनीति में सच्चे जन सेवक किसी से नहीं घबराते, 2 वर्ष में हिमाचल की बदलेंगे तकदीर और तस्वीर : मुख्यमंत्री

इस मामले में 12 गवाहों के बयानात और साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को अदालत ने दोषी को उक्त सजा सुनाई।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More