HomeAccidentपांवटा साहिब में ट्राले और आल्टो कार की जोरदार टक्कर, 22 साल...

पांवटा साहिब में ट्राले और आल्टो कार की जोरदार टक्कर, 22 साल के दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में ट्राले और कार की जोरदार टक्कर में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। ये हादसा गत रात्रि उपमंडल के सूरजपुर क्षेत्र में हुआ।

पुलिस के अनुसार ट्राला नंबर एचआर 58सी-7257 और एक आल्टो कार नंबर एचपी 17बी-0515 के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 3 युवकों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान साहिल (22) पुत्र भूरा निवासी जगतपुर और अब्दुल मलिक (22) पुत्र गुलफाम निवासी मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका, दुबई में 100 फैक्ट्री सहायक पदों पर होगी भर्ती

तीनों युवक एक आल्टो कार में सवार थे। रात्रि के समय अचानक सामने से आ रहे ट्राले ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी।

हादसे के बाद ट्राला चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राले को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसकी तलाश जारी है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में यहां चल रहा था ताश के पत्तों पर दाव और अचानक पहुंच गई पुलिस, फिर...
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More