HomeHimachalMandiमंडी पहुंचे देव कमरूनाग, देव वाद्ययंत्रों से गूंजी छोटी काशी, महाशिवरात्रि महोत्सव...

मंडी पहुंचे देव कमरूनाग, देव वाद्ययंत्रों से गूंजी छोटी काशी, महाशिवरात्रि महोत्सव के शुरू हुए कारज

बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचते ही शिवरात्रि महोत्सव के पारंपरिक कारज विधिवत प्रारंभ हो गए। अब बड़ा देव कमरूनाग आगामी सात दिनों तक टारना माता मंदिर में विराजमान रहेंगे और भक्तजनों को आशीर्वाद देंगे।

मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 में भाग लेने के लिए मंडी जनपद के आराध्य देव बड़ा देव कमरूनाग मंडी पहुंचे हैं। इस अवसर पर राज माधोराय मंदिर में डीसी एवं अध्यक्ष शिवरात्रि महोत्सव समिति अपूर्व देवगन ने उनका विधिवत स्वागत किया और पूजा-अर्चना संपन्न की। यहां बड़ा देव कमरूनाग का राज माधोराय के साथ भव्य मिलन भी हुआ।

बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचते ही शिवरात्रि महोत्सव के पारंपरिक कारज विधिवत प्रारंभ हो गए। अब बड़ा देव कमरूनाग आगामी सात दिनों तक टारना माता मंदिर में विराजमान रहेंगे और भक्तजनों को आशीर्वाद देंगे। इस अवसर पर डीसी अपूर्व देवगन ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में बड़ा देव कमरूनाग के आगमन के साथ ही पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो जाती है। साथ ही अन्य देवी-देवताओं का आगमन भी आरंभ हो चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

ये भी पढ़ें:  जैनेंद्र शुक्ला ने सिल्वीकल्चर विषय में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक-1, इनका भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 16 से 22 फरवरी तक किया जाएगा, जिसमें जनपद के 216 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने आमजन से भी महोत्सव में भाग लेकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।

इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला कमेटी द्वारा गठित स्वागत समिति ने पुलघराट में बड़ा देव कमरूनाग का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सर्व देवता समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी हरीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  Weather Update: हिमाचल में मौसम बदलेगा मिजाज, 17-18 को इन क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More