HomeHimachalMandiमंडी के साईगलू में 5 अप्रैल को बाधित रहेगी बिजली, मरम्मत कार्य...

मंडी के साईगलू में 5 अप्रैल को बाधित रहेगी बिजली, मरम्मत कार्य के चलते कई इलाके होंगे प्रभावित

33/22 केवी विद्युत उपकेंद्र साईगलू में आवश्यक मरम्मत और पुनर्गठन कार्य के चलते 5 अप्रैल को विद्युत उप-मंडल साईगलू के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली कट का सामना करना पड़ेगा।

मंडी : 33/22 केवी विद्युत उपकेंद्र साईगलू में आवश्यक मरम्मत और पुनर्गठन कार्य के चलते 5 अप्रैल को विद्युत उप-मंडल साईगलू के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली कट का सामना करना पड़ेगा।

इस दौरान अनुभाग साईगलू, गोखड़ा, बीर, कोटली, भरगांव और कड़कोह के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र साईगलू, कसाण, सदयाणा, साई, पपराहल, धडयाना, बग्गी, गोखड़ा, बटाहर, सेहली, लोट, तल्याहड़, रन्धाडा, पधियूँ, तांदी, पतरोण, बीर, लाग, सदोह, तरनोह, धन्यारी, बरयारा, कोटली, समराहण, ढंढाल, सुरारी, सैण, भरगांव, अलग, कोट, कून, डवाहण, कड़कोह, लागधार, सताहन और खलाणू आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हैंडबॉल में गोल्ड जीतकर लौटीं स्नेहा का जोरदार स्वागत, कोटड़ी व्यास में खुशी का माहौल

सहायक अभियंता साईगलू विनीत ठाकुर ने बताया कि विद्युत प्रणाली के सुचारू संचालन के लिए यह कार्य आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest Articles

Explore More