HomeHimachalKulluमनाली-कुल्लू NH-03 की हालत पर DC सख्त, बाढ़-भूस्खलन से टूटे हिस्सों को...

मनाली-कुल्लू NH-03 की हालत पर DC सख्त, बाढ़-भूस्खलन से टूटे हिस्सों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

मनाली-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग- 03 के क्षतिग्रस्त हिस्सों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। DC अनुराग चंद्र शर्मा ने शनिवार को एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क की मरम्मत और सुरक्षा कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए

कुल्लू : मनाली-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग- 03 के क्षतिग्रस्त हिस्सों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। DC अनुराग चंद्र शर्मा ने शनिवार को एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क की मरम्मत और सुरक्षा कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित प्रमुख स्थानों पर जल्द बहाली सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में विस्तृत पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई कि राम शिला से भूतनाथ पुल तक भूस्खलन से प्रभावित चार स्थलों का विशेषज्ञ एजेंसी से अध्ययन कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर इन क्षेत्रों में रेस्टोरेशन की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही व्यास नदी के तटों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से इसकी संपूर्ण मॉडलिंग का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:  5 सितंबर नहीं, इस बार सरकारी स्कूलों में 30 अगस्त को होगा 'मेगा शिक्षा संवाद'

उपायुक्त ने एनएचएआई को निर्देश दिए कि मनाली-कुल्लू मार्ग पर बाढ़ और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त स्थानों को दुरुस्त करने के लिए ड्रेजिंग और सुरक्षा दीवारों का निर्माण प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया और कहा कि मानसून के दौरान हुए भूस्खलन से सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है, इसलिए हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है।

उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम को फोरलेन के किनारे हुए अवैध कब्जों को हटाने के आदेश भी जारी किए गए। बैठक के बाद उपायुक्त ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ बजोरा से मनाली तक सभी क्षतिग्रस्त स्थलों का निरीक्षण भी किया।

ये भी पढ़ें:  DC बिलासपुर के आदेश: भल्लू-बलघाड़, गाहर-केट और तरघेल-लदरौर सड़कें इन तारीखों तक यातायात के लिए बंद

बैठक में अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार, एसडीएम निशांत ठाकुर, परियोजना निदेशक वरुण चारी, अशोक चौहान, विनय हाजरी, जिला राजस्व अधिकारी सुरभि नेगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More