HomeHimachalMandiबिजली बिल नहीं भरा तो कट जाएगा कनेक्शन! मंडी में विद्युत बोर्ड...

बिजली बिल नहीं भरा तो कट जाएगा कनेक्शन! मंडी में विद्युत बोर्ड की उपभोक्ताओं को सख्त चेतावनी

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उप-मंडल-1, मंडी के सहायक अभियंता ई. नरेश ठाकुर ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपने लंबित विद्युत बिलों का भुगतान निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया है।

मंडी : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उप-मंडल-1, मंडी के सहायक अभियंता ई. नरेश ठाकुर ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपने लंबित विद्युत बिलों का भुगतान निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया है।

उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा इस माह देय विद्युत बिलों का भुगतान नियत तिथि तक नहीं किया जाएगा, उनके विद्युत कनेक्शन (मीटर) बिना किसी अतिरिक्त सूचना अथवा पत्राचार के विच्छेदित (काट) कर दिए जाएंगे। इसके उपरांत विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल करवाने के लिए उपभोक्ताओं को 250 रुपए प्रति कनेक्शन पुनः संयोजन शुल्क अतिरिक्त रूप से अदा करना होगा।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-907ए पर जल्द सफर हो जाएगा मजेदार, कुमारहट्टी से शुरू हुआ टारिंग कार्य, यहां तक होगा पक्का

उन्होंने सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को भी सूचित किया है कि स्मार्ट मीटरों से संबंधित विद्युत बिल अब केवल बोर्ड के अभिलेखों में दर्ज पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी के माध्यम से ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों की मुद्रित प्रति उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। उपभोक्ता अपने विद्युत बिलों को विद्युत बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hpseb.in अथवा HPSEBL Mobile App के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं तथा ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे समय पर अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति बनाई रखी जा सके। उपभोक्ताओं से यह भी अनुरोध है कि वे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी को निकटतम विद्युत कार्यालय में संपर्क कर अद्यतन करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें विद्युत बिलों, देय तिथियों तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं से संबंधित संदेश समय पर प्राप्त होते रहें।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं रेस्क्यू, नकली ग्राहक के जरिए होटल में पुलिस की दबिश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More