होमHimachalMandiपराशर का तीन दिवसीय सरनाहुली मेला 14 जून से, SDM ने दिए...

पराशर का तीन दिवसीय सरनाहुली मेला 14 जून से, SDM ने दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरनाहुली पराशर मेला 14 जून से शुरू होने जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम सदर मंडी रूपिंद्र कौर ने सोमवार को डी.आर.डी.ए. समिति हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरनाहुली पराशर मेला 14 जून से शुरू होने जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम सदर मंडी रूपिंद्र कौर ने सोमवार को डी.आर.डी.ए. समिति हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यह मेला लोक आस्था का प्रतीक है। इस वर्ष मेला 14 से 16 जून तक मनाया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी समुचित प्रबंध किए जाएंगे।

रूपिंद्र कौर ने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ सहित स्वास्थ्य जांच शिविर, जल शक्ति को समुचित पेयजल सप्लाई, पेयजल टैंकर, विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एच.आर.टी.सी.) को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात बस सुविधा, लोक निर्माण को सड़कों के मरम्मत, साइन बोर्ड, पर्यटन विभाग को भी पराशर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने, अग्नि शमन विभाग को अग्नि शमन वाहन तैनात करने, खाद्य आपूर्ति विभाग को खाद्य सामर्गी की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखने, पुलिस विभाग को कानून व पार्किंग व्यवस्था आदि के पुख्ता इंतजाम करने को निर्देशित किया है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर : सिरमौर में 12 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा, दक्षिण क्षेत्र परमाणु जीएसटी विंग ने 12 उद्योगों पर की छापेमारी

उन्होंने पुलिस व आबकारी विभाग को नशीली वस्तुओं के विक्रय पर लगाम लगाने पर भी जोर दिया। बी.डी.ओ. सदर को साफ-सफाई, शौचालय आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं किसी प्रकार की कठिनाई पेश न आए। उन्होंने पराशर मेले में सभी विक्रेताओं से साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपनी दुकानों के बाहर कूड़ेदान रखने को कहा।

एस.डी.एम. ने बताया कि मेले में नशीले पदार्थ जैसे शराब, बीयर, सिगरेट आदि के विक्रय पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। पुलिस विभाग को नशे के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को तय समय के भीतर अपेक्षित तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में DMFT से 8.50 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, मेडिकल कॉलेज को मिलेगी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय मेला समिति के साथ समन्वय स्थापित करके आयोजित होने वाली सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों संबंधी सभी तैयारियां तय समय में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों को लेकर प्रदर्शनियां व स्टॉल लगाने को भी कहा है। बैठक में मेले के सफल कार्यान्वयन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने आमजन से भी पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने भी अपील की है।

बैठक में जिला कल्याण अधिकारी समीर, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैणी, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मंडी में 16 नवंबर को बंद रहेगी सन्यारड़ी सड़क, ये है वजह
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More