HomeHimachalUna10वीं पास हैं तो न चूकें ये बड़ा मौका, दुबई में नौकरी...

10वीं पास हैं तो न चूकें ये बड़ा मौका, दुबई में नौकरी के लिए 12 जून तक करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से प्रदेश के 10वीं पास युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

ऊना : हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से प्रदेश के 10वीं पास युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की किंग्सटन होल्डिंग कंपनी में जनरल हेल्पर/ फैक्ट्री हेल्पर के विभिन्न पद भरे जाएंगे।

इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 12 जून, 2026 तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम https://forms.gle/kEN8BYQJBHfSxuqE7 अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दुबई में की जाएगी। साथ ही, लगभग 1,375 एईडी मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें ओवरटाइम भी शामिल है। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा आवास सुविधा, चिकित्सा सुविधा तथा प्रत्येक दो वर्ष में हवाई टिकट प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो घायल, लापरवाह चालक पर केस

शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वैध पासपोर्ट अनिवार्य है।

इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों का 30 हजार रूपये सेवा शुल्क सहित 18 प्रतिशत जीएसटी और 1,500 रूपये चिकित्सा शुल्क (भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार) लगेगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस और प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के साथ दो धरे, अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More