Home Himachal Mandi हिमाचल : जेल में बंद पति को चिट्टा देने पहुंच गई पत्नी,...

हिमाचल : जेल में बंद पति को चिट्टा देने पहुंच गई पत्नी, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

महिला मुलाकात के बहाने कपड़े में छिपाकर चिट्टा लेकर पहुंची थी। कपड़ों की जांच के दौरान पैंट में बनाई गई विशेष जेब से 1.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस दौरान पुलिस ने महिला को मौके पर ही पकड़ लिया।

0

मंडी : जिला कारागार मंडी में चिट्टे के मामले में सजा काट रहे पति को उसकी पत्नी चिट्टा देने जेल पहुंच गई। इस बीच जेल कर्मचारियों की सतर्कता के चलते आरोपी तक नशा पहुंचाने की ये साजिश बेनकाब हो गई। महिला मुलाकात के बहाने कपड़े में छिपाकर चिट्टा लेकर पहुंची थी। कपड़ों की जांच के दौरान पैंट में बनाई गई विशेष जेब से 1.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस दौरान पुलिस ने महिला को मौके पर ही पकड़ लिया।

आरोपी महिला की पहचान सुनीता पत्नी सूरज कुमार निवासी डाकघर बागाचनोगी के रूप में हुई है। सूरज कुमार चिट्टे के मामले में ही जिला कारागार मंडी में सजा काट रहा है। गत वीरवार दोपहर बाद सुनीता उससे मिलने के लिए जेल पहुंची थी। इस दौरान उसने कुछ सामान देने की बात कही, जिसमें कपड़े भी शामिल थे। जेल कर्मचारियों ने संदेह होने पर कपड़ों की जांच की। जांच के दौरान पैंट के नीचे पांव के पास बनाई गई जेब में कुछ मोटी चीज होने का शक हुआ। जब पैंट को उलटकर इस जेब को खोला गया तो उसमें से एक पुड़िया बरामद हुई, जिसमें 1.03 ग्राम चिट्टा पाया गया।

ये भी पढ़ें:  कुल्लू मनाली जा रही गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक की गई जान, 4 लोग घायल

जांच में साफ हुआ कि सुनीता पहले से ही चिट्टा जेल के अंदर पहुंचाने की योजना बनाकर आई थी और इसी उद्देश्य से पैंट के नीचे विशेष रूप से जेब बनाई गई थी। सहायक अधीक्षक जिला कारागार मंडी की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि सुनीता देवी ने जेल के अंदर चिट्टा भेजने का प्रयास किया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला को पकड़कर जांच आरंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली पुलिस ने पकड़े AI समिट में प्रदर्शन करने वाले 3 कांग्रेसी, हिमाचल पुलिस ने छुड़ाए, मचा घमासान