HomeHimachalMandiहिमाचल में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, अनियंत्रित होकर खेत में गिरी, कई...

हिमाचल में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, अनियंत्रित होकर खेत में गिरी, कई यात्री घायल

एचआरटीसी की यह बस गोभड़ता से मसेरन होते हुए सरकाघाट जा रही थी। सुबह करीब 8 बजे हवाणी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में 15 से 18 यात्री सवार थे।

मंडी : जिला मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गोभड़ता- निली सड़क पर समसौह पंचायत के गांव हवाणी के पास हुई इस दुर्घटना में बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की यह बस गोभड़ता से मसेरन होते हुए सरकाघाट जा रही थी। सुबह करीब 8 बजे हवाणी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में 15 से 18 यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें:  अभागे परिजनों की बेटे की तलाश का दुखद अंत, 4 माह पहले ही हो चुकी थी लाडले की मौत, शव मिला न अस्थियां

हादसे में बस चालक को ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। राहत की बात यह रही कि अधिकतर यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि यदि बस खेतों में न रुकती तो हादसा भयावह हो सकता था।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर निजी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के नौहराधार में भीषण अग्निकांड में 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे सड़क हादसों ने सड़क सुरक्षा और बसों के रखरखाव को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 8 जनवरी से अब तक प्रदेश में कई बड़े हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों में जानलेवा दुर्घटनाएं हुई हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More