HomeSportsHandball : सिरमौर की स्नेहा खेलेगी नेशनल, तेलंगाना में करेगी हिमाचल का...

Handball : सिरमौर की स्नेहा खेलेगी नेशनल, तेलंगाना में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व 

नाहन|
Handball National : जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब की कोटड़ी व्यास पंचायत के शहीद कमलकांत मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटड़ी व्यास की छात्रा स्नेहा का चयन नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है.
ये प्रतियोगिता तेलंगाना राज्य के महबूबनगर में 10 से 14 जनवरी तक आयोजित होगी. इसका राष्ट्रीय स्तरीय कैंप बिलासपुर के मोर सिंगी में 2 जनवरी से 7 जनवरी तक चल रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच स्नेहलता इन खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सीखा रही हैं.
बड़ी बात ये है कि स्नेहा लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए सिलेक्ट हुई हैं. इसके  सिलेक्शन से जिला सिरमौर सहित कोटड़ी व्यास में खुशी का माहौल है. स्कूल के प्रिंसिपल रघुवीर तोमर और सभी स्टाफ मेंबर्स ने स्नेहा और उसके परिवार को बधाई दी है.
वहीं, एसएमसी प्रधान मान सिंह सदस्य, सुमन, राजकुमार, मुल्कराज, कश्मीर कौर, वीणा देवी, विद्या देवी, प्राइमरी स्कूल की एसएमसी प्रधान सोमी देवी, पवन कुमार, सर्वजीत कौर,  बीडीसी मेंबर शशि बाला ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इस बार हिमाचल टीम अच्छा प्रदर्शन करके लौटेगी.
पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने भी स्नेहा की राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है और आगामी प्रतियोगिता के लिए आशीर्वाद दिया. उन्होंने इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ समेत शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को विशेष तौर पर बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन में स्कूल के खिलाड़ी क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:  आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जाएंगे 120 पद, 20 जनवरी को कैंपस इंटरव्यू से होगा चयन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More