HomeHimachalBilaspur4 नामी कंपनियां करेंगी भर्ती, 11 अगस्त को यहां लगेगा रोजगार मेला,...

4 नामी कंपनियां करेंगी भर्ती, 11 अगस्त को यहां लगेगा रोजगार मेला, 610 युवाओं को नौकरी का मौका

आगामी 11 अगस्त को सुबह 10ः30 बजे से जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की चार प्रतिष्ठित कंपनियों के लिए 610 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

बिलासपुर : जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 अगस्त को सुबह 10ः30 बजे से जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की चार प्रतिष्ठित कंपनियों के लिए 610 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा किचन हेल्पर/स्टीवर्ड के 500 पदों के लिए 10वीं पास तथा 18 से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 11,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ पीएफ एवं ईएसआई की सुविधा मिलेगी तथा कार्यस्थल दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई एवं बेंगलुरु रहेगा। इस बारे मोबाइल नंबर 8810637785 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन में 17 अगस्त को 500 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू... 20 हजार तक वेतन, मुफ्त आवास सहित ये सुविधाएं भी देगी कंपनी

इसी तरह इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजनेस एसोसिएट के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए स्नातक पास तथा 25 से 50 वर्ष आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी तथा कार्यस्थल बिलासपुर रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7009818303 पर संपर्क किया जा सकता है, जबकि एयर प्लाजा रिटेल प्राइवेट लिमिटेड (विशाल मेगा मार्ट) द्वारा सेल्स एसोसिएट के 10 पदों के लिए 10$2 अथवा स्नातक तथा 18 से 35 वर्ष आयु के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 12,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा तथा कार्यस्थल बिलासपुर रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8287947153 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी, राज्य सरकार ने प्रदान की अनुमति: पठानिया

उन्होंने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 19 से 40 वर्ष आयु के शारीरिक रूप से फिट अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना आवश्यक है। ड्यूटी की अवधि 8 से 12 घंटे रहेगी तथा कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों, जैसे मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा की प्रति, अनुभव प्रमाण पत्र सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नम्बर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने जारी किया आयुष विभाग का कैलेंडर- 2026
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More