होमHimachalMandiसर्विस स्टुअर्ड एवं किचन हेल्पर के 400 पदों पर यहां हो रही...

सर्विस स्टुअर्ड एवं किचन हेल्पर के 400 पदों पर यहां हो रही भर्ती, 6 नवंबर को साक्षात्कार, मिलेंगी ये सब सुविधाएं

इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के दसवीं पास एवं इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवक और युवतियां पात्र होंगे

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के माध्यम से बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा सर्विस स्टुअर्ड एवं किचन हेल्पर के लगभग 400 पदों पर भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के दसवीं पास एवं इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवक और युवतियां पात्र होंगे और चयनित अभ्यर्थियों को 11,000 रुपये से 16,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी के नियमानुसार पीएफ, ईएसआईसी, निःशुल्क भोजन एवं आवास इत्यादि की सुविधा प्रदान की जाएगी ।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति गुजरात, बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई व हैदराबाद स्थित कंपनी के प्रतिष्ठानों में की जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने लिया विकास कार्यों का जायजा, विद्यार्थियों से किया संवाद

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान भोजन एवं आवास की व्यवस्था कंपनी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी तथा आने-जाने का यात्रा व्यय (टिकट) भी कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 6 नवंबर, 2026 को होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं छायाप्रतियां, हिमाचली प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड व रोजगार पंजीकरण पत्र व बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) लेकर 06 नवंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार), में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  400 पदों पर निकली भर्ती, 20 हजार तक वेतन... 18 नवंबर को यहां होंगे इंटरव्यू, महिला-पुरुष दोनों पात्र

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा ।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More