होमHimachalChambaचंबा में चार दिन रहेंगे CM सुक्खू, इन विधानसभा क्षेत्रों को देंगे...

चंबा में चार दिन रहेंगे CM सुक्खू, इन विधानसभा क्षेत्रों को देंगे करोड़ों की सौगात, प्रवास कार्यक्रम तय

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 3 से 6 नवंबर तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे।

चंबा : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 3 से 6 नवंबर तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्रों भटियात, चुराह तथा भरमौर के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त वह जनसभाओं तथा जनसंवाद कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 3 नवंबर को भटियात विधानसभा के अंतर्गत चुवाड़ी चौगान में पूर्वाह्न 11:40 बजे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री अपराह्न 5:15 बजे ककीरा कस्बे के चलामा के लिए रवाना होंगे। वह चलामा के मेला ग्राउंड में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा स्थानीय लोगों, महिला मंडलों एवं युवक मंडलों के साथ संवाद करेंगे। उनका रात्रि विश्राम भी घटासनी गांव गांव में रहेगा।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती रैली: हमीरपुर में तीसरे दिन 500 अभ्यर्थियों ने दिया ग्राउंड टेस्ट

4 नवंबर को वह सुबह 9:45 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। मुकेश रेपस्वाल बताया कि मुख्यमंत्री प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत दोपहर 11:45 बजे कला मंच भंजराडू में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के पश्चात जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सांय 6 बजे मेला ग्राउंड देहग्रां में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन होगा और उसी गांव में उनका रात्रि ठहराव रहेगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 5 नवंबर को सुबह 10:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे तथा एंटी चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में मौसम का ‘ऑरेंज वार’! आज-कल आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट

मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत दोपहर 12:05 बजे राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी के खेल मैदान में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री अपराह्न 5:45 बजे मैहला में आयोजित सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। उनका रात्रि ठहराव गांव मेहला में होगा। वह 6 नवंबर को सुबह 10:00 बजे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद सीएम शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  झकांडो में उद्योग मंत्री ने 52 लाख से नवनिर्मित पंचायत भवन की धरातल मंजिल का किया लोकार्पण
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More