होमHimachalMandiCM सुक्खू 13 को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का करेंगे...

CM सुक्खू 13 को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का करेंगे नेतृत्व, DC ने ली अधिकारियों की बैठक

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, विभागीय जिम्मेदारियों तथा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंडी : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 नवंबर, शुक्रवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व करेंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 13 नवंबर को प्रातः 11 बजे पड्डल मैदान पहुंचकर एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मंडी में जिला पुस्तकालय का भी शिलान्यास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे पड्डल मैदान से कांगणीधार हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नशे के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य यह वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जनमानस से इस वॉकथॉन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने करने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें:  मनाली-लेह हाईवे पर दर्दनाक हादसा: नाले में जा गिरा ट्रक, मंडी के रहने वाले पिता-पुत्र की गई जान

तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक
पड्डल मैदान मंडी में 13 नवंबर को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आयोजित होने वाले एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, विभागीय जिम्मेदारियों तथा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से वॉकथॉन रूट पर प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने रूट पर प्राथमिक उपचार की सुविधा, पेयजल की उपलब्धता तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:  Kisan Advisory : जून माह के पहले पखवाड़े में किसान करें ये काम, कौन सी किस्में उगाएं, यहां समझें पूरी विधि

उपायुक्त ने कहा कि चिट्टा जैसी घातक नशे की समस्या से समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में जन-जागरूकता के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशे के विरुद्ध सामाजिक एकजुटता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने मंडी जिला के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं से इस जागरूकता वॉकथॉन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सभी लोग इस अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि समाज में नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता पैदा हो और आने वाली पीढ़ियों को चिट्टा जैसे घातक नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।

ये भी पढ़ें:  बरसात में खनन पर रोक के बावजूद सिरमौर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन का धंधा, नाथूराम चौहान ने उठाए सवाल

बैठक में पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती, एसडीएम सदर चन्द्र प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More