HomeHimachalनाहन कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका मनीषा असाम में सम्मानित, अष्टलक्ष्मी यूथ एक्सचेंज...

नाहन कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका मनीषा असाम में सम्मानित, अष्टलक्ष्मी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में लिया हिस्सा

यह कार्यक्रम 15 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक आईआईटी गुवाहाटी (असाम) में आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के कुल 40 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत 27 दिसंबर 2025 को असाम लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार भेंट की।

नाहन : डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की स्वयंसेवी मनीषा (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने असम में आयोजित 15 दिवसीय अष्टलक्ष्मी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेकर कॉलेज के साथ साथ जिले का नाम रोशन किया है।

यह कार्यक्रम 15 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक आईआईटी गुवाहाटी (असाम) में आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के कुल 40 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत 27 दिसंबर 2025 को असाम लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने युवाओं को अनुशासन, नवाचार एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। भेंट के दौरान प्रतिभागियों को स्मृति स्वरूप पुस्तकें भेंट की गईं और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

ये भी पढ़ें:  2017 के मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, परवाणू से सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने दबोचा

कार्यक्रम के दौरान मनीषा ने “असम भ्रमण” विषय पर प्रस्तुतीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया, जिससे महाविद्यालय का गौरव और बढ़ा। मनीषा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने मार्गदर्शक जिला नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ. पंकज चांडक और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ल को देते हुए उनके सतत मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया।

इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ल और डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समझ को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन क्षेत्र को CM सुक्खू ने दी 190 करोड़ की सौगात, इन परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More