होमHimachalMandiमंडी में 13 नवंबर को दोपहर 1 बजे से होगी वाहनों की...

मंडी में 13 नवंबर को दोपहर 1 बजे से होगी वाहनों की पासिंग, समय में हुआ बदलाव

मंडी में 13 नवंबर को वाहनों की पासिंग और फिटनेस निरीक्षण का समय बदल दिया गया है।

मंडी : जिला मंडी में 13 नवंबर को वाहनों की पासिंग और फिटनेस निरीक्षण का समय बदल दिया गया है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी नवीन कुमार ने बताया कि 13 नवंबर 2026 को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय मंडी में निर्धारित वाहनों की पासिंग एवं फिटनेस निरीक्षण का कार्य प्रशासनिक कारणों से नियमित समय के बजाय दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

उन्होंने सभी संबंधित वाहन मालिकों एवं आवेदकों से आग्रह किया है कि वे संशोधित समय-सारणी का ध्यान रखते हुए अपने वाहनों को पासिंग एवं फिटनेस निरीक्षण के लिए निर्धारित समय पर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  किशाऊ बांध: हिमाचल को सालाना 1,200 करोड़ की होगी आय, प्रभावित परिवारों को मिलेगा उचित मुआवजा

Latest Articles

Explore More