होमHimachalUnaचांदपुर के क्रिकेट मैदान से नशे के खिलाफ बड़ा संदेश, डिप्टी सीएम...

चांदपुर के क्रिकेट मैदान से नशे के खिलाफ बड़ा संदेश, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतियोगिता में की शिरकत

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चांदपुर छोटा गांव है, लेकिन इसे विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ऊना : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के युवा खेल गतिविधियों के माध्यम से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे हैं।

युवा जिस तरह आगे आकर क्रिकेट और फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं, वह समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उपमुख्यमंत्री आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के चांदपुर में चांदपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।

उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए समिति और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा देने और उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में निर्धारित 51 हजार रुपये की राशि अपनी ओर से देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चांदपुर छोटा गांव है, लेकिन इसे विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में दो पुलों का निर्माण करवाया गया है, जिससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिली है।

उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में इस समय लगभग 500 करोड़ रुपये के पेयजल और सिंचाई के कार्य चल रहे हैं। चांदपुर गांव में भी दो पेयजल योजनाओं का निर्माण गया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक साथ 18 पुलों का निर्माण कार्य जारी है और विभिन्न सड़कों का भी निर्माण करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरोली से रामपुर तक क्षेत्र का सबसे लंबा पुल बनाया गया है, जबकि पंडोगा से त्यूड़ी तक दूसरा बड़ा पुल निर्माणाधीन है। क्षेत्र में प्रशासनिक और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पानी, बिजली और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं के कार्यालय स्थापित किए गए हैं। एसडीएम और डीएसपी कार्यालय के साथ सचिवालय, कॉलेज और अस्पताल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं।

ये भी पढ़ें:  ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सिरमौर दौरा रद्द, प्रस्तावित कार्यक्रम में हुआ बदलाव

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली अस्पताल के दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है और हरोली कॉलेज में भी दूसरे चरण का कार्य आरंभ किया गया है। आज कॉलेज में लगभग 600 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली में विकास का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बिजली की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि चांदपुर में बिजली संबंधी दिक्कतों की शिकायत उनके ध्यान में लाई गई है। इस समस्या के समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  चूरापोस्त, चरस और चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार, बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं ने हमेशा उनका साथ दिया है और उनके सहयोग से ही उन्हें लगातार जनसमर्थन मिलता रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जहां भी बिजली की तारों, कम वोल्टेज या ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्या होगी, उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More