HomeHimachal3 व 4 फरवरी को होंगी विधायक प्राथमिकता बैठकें, सीएम करेंगे अध्यक्षता

3 व 4 फरवरी को होंगी विधायक प्राथमिकता बैठकें, सीएम करेंगे अध्यक्षता

शिमला|
वार्षिक बजट 2025-26 में विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दो दिवसीय बैठकों का आयोजन 3 और 4 फरवरी, 2025 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में किया जाएगा. 3 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कांगड़ा, किन्नौर व कुल्लू और दोपहर बाद 2:00 बजे से 5:00 बजे तक सोलन, चंबा, बिलासपुर व लाहौल-स्पीति जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी.

4 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक शिमला व मंडी और दोपहर बाद 2:00 से 5:00 बजे तक ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों के साथ बैठकें आयोजित होंगी. इन बैठकों में वार्षिक बजट 2025-26 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा. बैठकों में विधायकों से वर्ष 2025-26 के लिए मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में नशीली दवाओं के तस्कर को 12 साल का कठोर कारावास, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More