HomeHimachalChildren of the State: 22 बच्चों का पहला दल 13 दिवसीय भ्रमण...

Children of the State: 22 बच्चों का पहला दल 13 दिवसीय भ्रमण पर रवाना, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

शिमला|
Children of the State : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण पर रवाना किया. मुख्यमंत्री ने बच्चों की वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाई और उन्हें इस टुअर के लिए शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के 6,000 अनाथ बच्चों को कानून बनाकर चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है.Children of the State

उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना लागू की है, जिसके तहत अनाथ बच्चों की देखभाल, उन्हें शिक्षा प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रावधान किए गए हैं. इन 22 बच्चों को इसी योजना के अंतर्गत चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा के भ्रमण पर भेजा गया.

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का समापन, सीएम सुक्खू ने की समारोह की अध्यक्षता

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रमण पर निकले 22 बच्चों में 16 लड़कियां और 6 लड़के शामिल हैं. उन्होंने बताया कि ये बच्चे 2 जनवरी से 4 जनवरी तक का चंडीगढ़ भ्रमण करेंगे और हिमाचल भवन चंडीगढ़ में ठहरेंगे. इसके बाद 5 जनवरी को ये शताब्दी ट्रेन से दिल्ली जाएंगे और 8 जनवरी तक दिल्ली में ठहरेंगे, वहां विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे.

9 जनवरी को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट हवाई जहाज से गोवा के लिए रवाना होंगे और 13 जनवरी तक गोवा में एक थ्री स्टार होटल में ठहरेंगे और वहां के विभिन्न पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे. 14 जनवरी को ये सभी बच्चे गोवा से हवाई जहाज के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें:  यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क में शामिल हुई हिमाचल की स्पीति घाटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अनाथ बच्चों का हिमाचल की संपदा पर अधिकार है. इन बच्चों की सरकार ही माता है और सरकार ही पिता. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जाते हैं, उसी तरह से राज्य सरकार ने इन्हें भ्रमण पर भेजा है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More