HomeCrimeनाहन पुलिस थाना में 2015 में दर्ज केस में उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन पुलिस थाना में 2015 में दर्ज केस में उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी अभियोग की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद उसे अदालत से उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था, जिसे नाहन से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नाहन : उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने एक उदघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस अपराधी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 380 के तहत 19 मई 2015 को केस दर्ज किया गया था।

इस केस में पुलिस टीम ने उदघोषित अपराधी नितीश कुमार पुत्र उमेश कुमार निवासी गांव व डाकघर काड़िया पीपलिया, थाना पचौर, तहसील पचौर, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश को नाहन के गुन्नुघाट से ही गिरफ्तार किया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी अभियोग की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद उसे अदालत से उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था, जिसे नाहन से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  पत्नी को मृत बताकर युवक ने रचाई दूसरी शादी, सच्चाई सामने आने पर महिला थाना पहुंची पीड़िता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More