HomeHimachalयू-विन पोर्टल के सफल संचालन को लेकर नाहन में स्वास्थ्य कर्मचारियों को...

यू-विन पोर्टल के सफल संचालन को लेकर नाहन में स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण, सीएमओ ने किया निरीक्षण

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के खंड धगेड़ा के तत्वाधान में शुक्रवार को नाहन में यू-विन पोर्टल के सफल कार्यान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नाहन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के खंड धगेड़ा के तत्वाधान में शुक्रवार को नाहन में यू-विन पोर्टल के सफल कार्यान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की। डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में भी सभी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि सभी पात्र किशोर-किशोरियों और बच्चों को इस कार्यक्रम का लाभ अवश्य मिले।

इस अवसर पर जिला कोल्ड चेन मैनेजर धनवीर ठाकुर ने यू-विन पोर्टल के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण में सभी चिकित्सा अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पोर्टल के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई, ताकि टीकाकरण संबंधी डेटा प्रबंधन को सुचारू बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उन्हें टीकाकरण व स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. श्रुति, डॉ. काम्या गुप्ता, डॉ. छवि बंसल, डॉ. निखिल गर्ग, डॉ. रजत गर्ग, डॉ. जयंत चहल, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, पर्यवेक्षक देवेंद्र ठाकुर, शशि बाला, रोहित चौधरी सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  स्कूल के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचे तो होगी कार्रवाई! नाहन में फ्लाइंग स्क्वायड की दबिश, काटे चालान, मचा हड़कंप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More