HomeHimachalअवैध खनन के खिलाफ चला सिरमौर पुलिस का अभियान, 41 टिप्पर और...

अवैध खनन के खिलाफ चला सिरमौर पुलिस का अभियान, 41 टिप्पर और ट्रैक्टर जब्त, काटे चालान, मचा हड़कंप

पुलिस थाना पुरूवाला, माजरा, सदर नाहन, कालाअंब, राजगढ़, संगड़ाह, श्री रेणुकाजी और पांवटा साहिब के क्षेत्रों में अवैध खनन के विरुद्ध इस अभियान को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया।

नाहन : सिरमौर पुलिस ने रात्रि के वक्त अवैध खनन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर 41 टिप्परों और ट्रैक्टरों को जब्त किया और उनके चालान किए। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पुरूवाला, माजरा, सदर नाहन, कालाअंब, राजगढ़, संगड़ाह, श्री रेणुकाजी और पांवटा साहिब के क्षेत्रों में अवैध खनन के विरुद्ध इस अभियान को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया।

विभिन्न स्थानों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गईं, जिन्होंने मौके पर ही वाहनों को पकड़ा। इस अभियान के दौरान जिला सिरमौर में कुल 41 टिप्परों और ट्रैक्टरों के विरुद्ध माइनिंग एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए गए। जब्त वाहन संचालकों के मामले आगामी कार्रवाई के लिए अदालत को भेज दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पदों की भर्ती के लिए 2 जनवरी तक मांगे आवेदन, 6 को साक्षात्कार

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन करने वाले 41 वाहनों को जब्त कर चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर पुलिस की मोटर वाहन अधिनियम और अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More