होमAccidentसिरमौर में यमुनानगर के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 4 लोग...

सिरमौर में यमुनानगर के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 4 लोग थे सवार

हरिपुरधार: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नववर्ष के पहले ही दिन हरियाणा के पर्यटकों की एक कार खाई में दुर्घनाग्रस्त हो गई. हादसे में 4 लोगों में से 2 को गंभीर चोटें आई हैं. हादसा संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर बुधवार को सामने आया. यहां बड़यालटा के समीप यमुनानगर से आए पर्यटकों की यह कार खाई में गिर गई.

कार में सवार 4 लोगों में से 2 ठीक हैं, जबकि 2 की टांगों में काफी चोटें आई हैं. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस टीम के ईएमटी विनोद और पायलट रविंद्र ने घायलों को खाई से निकाला और तुरंत संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:  किशाऊ बांध: सुक्खू बोले- हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का बोझ लाभार्थी राज्य उठाएंगे, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि क्षेत्र में नववर्ष पर बर्फ देखने व घूमने फिरने के लिए हर साल पड़ोसी राज्यों से काफी सैलानी पहुंचते हैं और इस वर्ष भी यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं. डीएसपी ने पर्यटकों से अपील की कि वह वाहन संभलकर चलाएं. पाले और बर्फबारी की वजह से सड़कों पर फिसलन काफी ज्यादा है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More