Home Himachal बिना नंबर प्लेट के डंपर संचालकों पर RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई,...

बिना नंबर प्लेट के डंपर संचालकों पर RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, 1.69 लाख के काटे चालान, एक में मिलीं फर्जी नंबर प्लेट्स

क्षेत्रीय परिवहन विभाग सिरमौर में स्टाफ की भारी कमी के बावजूद टीम हर वक्त सक्रिय है। लंबे समय से विभाग में कर्मचारियों की अभाव है। फिर भी तेज तर्रार आरटीओ खुद मोर्चा संभालकर कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं। हाल ही में टीम ने हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर मीनस में विशेष अभियान चलाकर 5.49 लाख रुपए के चालान काटे।

0

नाहन : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर ने नियमों की अवहेलना करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। आरटीओ सोना चंदेल ने पांवटा साहिब की ओर जाते वक्त एनएच-07 पर मार्कंडा पुल, नवोदय स्कूल के समीप और सूरजपुर क्षेत्र में खड़े तीन डंपरों के कुल 1.69 लाख रुपये के भारी-भरकम चालान काटे। इनमें 2 डंपर बिना नंबर प्लेट के मिले, जबकि एक डंपर पर फर्जी नंबर मिला। लिहाजा, परिवहन विभाग ने इस ट्रक को मौके पर ही इंपाउंड (जब्त) कर आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बता दें कि क्षेत्रीय परिवहन विभाग सिरमौर में स्टाफ की भारी कमी के बावजूद टीम हर वक्त सक्रिय है। लंबे समय से विभाग में कर्मचारियों की अभाव है। फिर भी तेज तर्रार आरटीओ खुद मोर्चा संभालकर कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं। हाल ही में टीम ने हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर मीनस में विशेष अभियान चलाकर 5.49 लाख रुपए के चालान काटे। इसमें प्रेशर होर्न के साथ साथ ओवरलोड़िंग और बिना टैक्स व परमिट के वाहन शामिल थे। इससे पहले भी क्षेत्रीय परिवहन विभाग सिरमौर की टीम आरटीओ की अगुवाई में समय-समय पर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। अब आरटीओ ने पांवटा साहिब जाते वक्त 3 डंपरों के चालान काटे।

ये भी पढ़ें:  कालीढांक में भूस्खलन की चपेट में आए सरकारी और निजी वाहन, हादसा टला, गाड़ियों को नुकसान, 3 घंटे ठप रहा यातायात

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए गत माह डीसी सिरमौर को एक प्रस्ताव भी भेजा है। इस प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि 21 टन से अधिक भार क्षमता वाले डंपरों के क्षेत्र में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। आरटीओ का कहना है कि नाहन सड़क पर तीखी चढ़ाई (Steep Gradient) होने के कारण भारी लोड वाले डंपर अक्सर बीच रास्ते में ही खराब हो जाते हैं, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने जनता को होने वाली इस भारी परेशानी को देखते हुए इन डंपरों के रूट में बदलाव करने के प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें:  नाहन के ऐतिहासिक चौगान में गूंजी गुरबाणी की अलौकिक ध्वनि, 350वें शहीदी वर्ष पर सजा भव्य दरबार