HomeHimachalकालीढांक में भूस्खलन की चपेट में आए सरकारी और निजी वाहन, हादसा...

कालीढांक में भूस्खलन की चपेट में आए सरकारी और निजी वाहन, हादसा टला, गाड़ियों को नुकसान, 3 घंटे ठप रहा यातायात

इस नेशनल हाईवे पर जगह-जगह और बार-बार हो रहे भूस्खलन के चलते हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। ये हाईवे हिमाचल प्रदेश के पहला ग्रीन कॉरिडोर है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। अक्सर यह हाईवे अवैज्ञानिक कटान और भूस्खलन के चलते विवादों में रहा है। हाईवे पर पिछले तीन वर्षों से निर्माण कार्य चला हुआ है।

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर सोमवार सुबह पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की एक बोलेरो के अलावा ट्रक और ऑल्टो कार चपेट में आ गई। गनीमत ये रही कि हादसा टल गया और वाहन चालक व सवार बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूस्खलन की चपेट में आए वाहनों में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बोलेरो और ट्रक घटना के दौरान भूस्खलन के बीच फंसे रहे। भारी भूस्खलन से हाईवे के दोनों ओर भारी जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार कफोटा उपमंडल के तहत आने वाले हैवना के समीप काली ढांक में सुबह 8:30 भारी भूस्खलन हुआ। इसके बाद 11:30 बजे यातायात बहाल हो सका। भूस्खलन की चपेट में आई बोलेरो स्वास्थ्य विभाग पांवटा साहिब की बताई जा रही है, जो शिलाई की ओर जा रही थी। बताया गया कि इस बोलेरो का इस्तेमाल फिलहाल 102 एंबुलेंस के तौर पर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय स्तर की कुराश प्रतियोगिता में इशिता ने हासिल किया तीसरा स्थान, बढ़ाया प्रदेश का मान

जैसे ही ये गाड़ी हैवना के समीप पहुंची तो ऊपर से भारी भरकम पत्थर गिर गए, जिससे वाहन को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, आगे चल रहा एक ट्रक (टिप्पर) भी भूस्खलन की चपेट में आया। इससे पहले शिलाई से पांवटा साहिब की ओर आ रहे समाजसेवी नाथूराम चौहान की ऑल्टो कार पर भी पत्थर गिरे, जो बोनट पर लगे। इससे बोनट और हेडलाइट को नुकसान हुआ।

भूस्खलन के चलते हाईवे बंद होने से पांवटा साहिब और शिलाई की ओर जा रही बसों समेत सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन हाईवे किनारे फंसे रहे। इससे यात्रियों के साथ साथ कामकाजी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। इस नेशनल हाईवे पर जगह-जगह और बार-बार हो रहे भूस्खलन के चलते हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। ये हाईवे हिमाचल प्रदेश के पहला ग्रीन कॉरिडोर है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।

ये भी पढ़ें:  PIT NDPS में 3 माह जेल में बंद रहा तस्कर फिर चिट्टे के धंधे में पहुंचा, 18 ग्राम हेरोइन केस में पंजाब से सप्लायर भी गिरफ्तार

अक्सर यह हाईवे अवैज्ञानिक कटान और भूस्खलन के चलते विवादों में रहा है। हाईवे पर पिछले तीन वर्षों से निर्माण कार्य चला हुआ है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी नाथूराम चौहान ने बताया नेशनल हाईवे हर रोज किसी न किसी स्थान पर भूस्खलन हो रहा है। आज भी भूस्खलन की चपेट में स्वास्थ्य विभाग की एक बोलेरो गाड़ी और टिप्पर आ गया।

भूस्खलन होने से 20 मिनट पहले ही वह भी वहां से निकले। उनकी गाड़ी पर भी पत्थर गिरे, जिससे काफी नुकसान हुआ है। ये नेशनल हाईवे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। उधर, एसडीएम कफोटा ओपी ठाकुर ने बताया कि हाईवे को बहाल कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक 15 फरवरी तक करवाएं ई-केवाईसी, वरना स्थाई तौर पर बंद हो जाएगी पेंशन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More