HomeCrimeपत्नी को मृत बताकर युवक ने रचाई दूसरी शादी, सच्चाई सामने आने...

पत्नी को मृत बताकर युवक ने रचाई दूसरी शादी, सच्चाई सामने आने पर महिला थाना पहुंची पीड़िता

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर राजदीप सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसकी एक बेटी है।

शिमला : इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद पत्नी को मृत बताकर एक युवक द्वारा दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। सच्चाई का पता चलने पर पीड़िता महिला थाना शिमला पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को मृत बताया, उससे शादी की और बाद में जब सच पता चला तो उससे मारपीट कर धमकी भी दी।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर राजदीप सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसकी एक बेटी है। भरोसा होने पर महिला ने भी अपने बारे में पूरी जानकारी साझा कर दी। कुछ समय बाद आरोपी ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे महिला ने अपने और अपनी बेटी के भविष्य को देखते हुए स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें:  मंडी में निजी बस खाई में लुढ़की, एक की मौत, 15 से 20 लोग घायल

शिकायत के अनुसार 25 जुलाई 2025 को आरोपी ने जालंधर के एक चर्च में उससे शादी की। इसके बाद वह उसे पटियाला, पावर कॉलोनी अंबाला कैंट और अन्य स्थानों पर लेकर गया, जहां उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है।

महिला का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी की पहली पत्नी जीवित है और दोनों के बीच तलाक भी नहीं हुआ है। जब उसने इस बारे में सवाल किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:  लापरवाही : सिरमौर के इस स्कूल के लिए सरकार ने किया प्रवक्ता का डेपूटेशन पर अब तक नहीं दी तैनाती, जारी हुआ नोटिस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More