होमHimachalपांवटा साहिब में सैनिक रेस्ट हाउस आउटसोर्स पर देगा सैनिक कल्याण बोर्ड...

पांवटा साहिब में सैनिक रेस्ट हाउस आउटसोर्स पर देगा सैनिक कल्याण बोर्ड : ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा

नाहन : राज्य सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने जिला मुख्यालय नाहन में मीडिया से बातचीत में कहा कि सैनिक कल्याण बोर्ड हमेशा से भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण को लेकर कार्य करता है. खासकर शहीदों व उनके परिजनों को पेंशन सहित अन्य कोई समस्या न आए, इसका भी प्रबंध किया जाता है.

ये बोर्ड सैनिकों की मदद के लिए कार्य कर रहा है. एक सवाल के जवाब में बिग्रेडियर शर्मा ने कहा कि पांवटा साहिब का सैनिक रेस्ट हाउस लगातार घाटे में चल रहा था. लिहाजा, अब इसे आउटसोर्स के माध्यम से संचालित किया जाएगा, जैसा कि प्रदेश में कई स्थानों पर किया गया है. उन्होंने कहा कि सैनिक रेस्ट हाउस में केंद्र और प्रदेश सरकार की बराबर की हिस्सेदारी होती है और इन्हें खुद ही अपने खर्चे मैनेज करने होते हैं.

ये भी पढ़ें:  ‘मंत्रियों से ज्यादा कैबिनेट मित्र’, जयराम का सुक्खू सरकार पर तंज; बोले- दिल्ली के चक्कर काट रहे कांग्रेस के धड़े

ऐसे में पांवटा साहिब का यह रेस्ट हाउस लगातार घाटे में है. यही वजह है कि इसे आउटसोर्स पर देने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि इसमें भूतपूर्व सैनिकों, इन सर्विस सैनिकों को रियायती दरों पर सुविधा मिलेगी, जबकि सिविलियन को बाजार मूल्य पर ये उपलब्ध करवाया जाएगा.

इससे पूर्व नाहन में भूतपूर्व सैनिकों का जिला स्तरीय सम्मेलन सैनिक रेस्ट हाउस नाहन परिसर में आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में जिला भर से आए भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों ने हिस्सा लिया. इसकी अध्यक्षता राज्य सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने की.

इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य जहां सैनिक रेस्ट हाउस में सुविधाओं को देखना था, तो वहीं भूतपूर्व सैनिकों की वेतन, पेंशन सहित अन्य समस्याओं को जानना भी था, ताकि उनका समाधान किया जाए.

ये भी पढ़ें:  11 दिन में चौथी बार बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, हिमाचल के कई जिलों में पेट्रोल 100 के पार, जानें अपने शहर में नया रेट

बिग्रेडियर शर्मा ने इससे पहले सैनिक रेस्ट हाउस नाहन का जायजा भी लिया और सुधार संबंधी कुछ उचित दिशा निर्देश भी जारी किए. इस मौके पर सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन भी मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More