HomeHimachalSirmaurNSUI ने नाहन में मनाया अपना 55वां स्थापना दिवस, छात्र कार्यकर्ताओं को...

NSUI ने नाहन में मनाया अपना 55वां स्थापना दिवस, छात्र कार्यकर्ताओं को बताई संगठन की विचारधारा

नाहन : एनएसयूआई (NSUI) सिरमौर ने बुधवार को कांग्रेस भवन नाहन में अपना 55वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया. इस मौके पर छात्र कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया.

एनएसयूआई के छात्र नेता अतुल चौहान ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की स्थापना 9 अप्रैल 1971 को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री ने की थी. स्थापना का उद्देश्य देश के युवाओं को राजनीति में लाकर उन्हें एक मंच प्रदान करना था.

अतुल चौहान ने कार्यकर्ताओं को एनएसयूआई की विचारधारा से भी अवगत करवाया और कहा कि छात्र संगठन की विचारधारा अनुच्छेद 21 की तरह है, जो देश के हर एक नागरिक को जीने का अधिकार देती है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में एनएसयूआई के कार्यकर्ता विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक बने हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नाहन के विधायक अजय सोलंकी इसके इसके उदाहरण हैं.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : सह निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभालते ही शुरू हो गई डॉ. मित्तल के तबादले की राजनीति! पढ़ें क्या है मामला

इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन के आगामी कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई. बैठक में कहा गया कि कॉलेजों में जल्द ही नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी, ताकि नए सत्र में छात्रों को जो समस्याएं एडमिशन के दौरान आती हैं, वो ना आएं.

इस अवसर पर राहुल शर्मा, रोशनी, आंचल, सुमन, रजनीश, मनदीप, बॉबी, शानू, सोढ़ी , अक्षिश, गौरव, निशु, मनीष गतलोगी, अंकित, पंकज, रोहित, कार्तिक, रिंकू, आदर्श, रिया सिंगता, अंशु और अभय आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  शिक्षा विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More