होमHimachalShimlaडॉ. राकेश और नैन्सी को फिर बड़ी जिम्मेदारी; ABVP के प्रदेश अध्यक्ष-मंत्री...

डॉ. राकेश और नैन्सी को फिर बड़ी जिम्मेदारी; ABVP के प्रदेश अध्यक्ष-मंत्री पद पर चुने गए निर्विरोध

इन दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा और वे 31 अक्तूबर से 2 नवंबर 2025 तक कांगड़ा में आयोजित होने वाले प्रदेश अधिवेशन में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।

शिमला : छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आगामी संगठनात्मक सत्र 2025-26 के लिए अपने शीर्ष नेतृत्व का निर्विरोध चुनाव कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) शिमला से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकेश शर्मा को लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष और युवा संगठक कुमारी नैन्सी अटल को फिर से प्रदेश मंत्री चुना गया है।

परिषद के प्रदेश कार्यालय शिमला से चुनाव अधिकारी डॉ. सुनील ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण घोषणा की पुष्टि की। इन दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा और वे 31 अक्तूबर से 2 नवंबर 2025 तक कांगड़ा में आयोजित होने वाले प्रदेश अधिवेशन में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में DMFT से 8.50 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, मेडिकल कॉलेज को मिलेगी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन

मंडी जिला के सुंदरनगर के मूल निवासी डॉ. राकेश शर्मा (पीएचडी-एजुकेशन) छात्र राजनीति में 1993 से सक्रिय हैं।

पूर्व में इकाई उपाध्यक्ष, प्रान्त उपाध्यक्ष और सेवार्थ विद्यार्थी प्रांत प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके डॉ. शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य (Assistant Professor) के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं, सोलन जिला के नालागढ़ की कुमारी नैन्सी अटल (MA-सामाजिक कार्य), जिनका केंद्र वर्तमान में धर्मशाला है, 2017 से परिषद की गतिविधियों में सक्रिय रही हैं।

उन्होंने इकाई छात्रा प्रमुख, जिला संयोजक और एचपीयू इकाई सह-सचिव जैसे दायित्वों का प्रभावी ढंग से संचालन किया है। संगठन ने अनुभवी और जमीनी स्तर पर काम करने वाले दोनों ही चेहरों पर दोबारा विश्वास जताकर प्रदेश की छात्र राजनीति में स्थिरता और निरंतरता का संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में किराये के मकान में चल रहा था नशे का कारोबार, भाई-बहन गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More