HomeHimachalShimlaABVP ने गेयटी में मनाया अपना 77वां स्थापना दिवस, रमन को अध्यक्ष...

ABVP ने गेयटी में मनाया अपना 77वां स्थापना दिवस, रमन को अध्यक्ष पद की कमान

कार्यक्रम के दौरान शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं। शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

शिमला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शिमला ने स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर ऐतिहासिक ओल्ड गेयटी हॉल में संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के सामूहिक गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विकास राठौर व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शशि कांत शर्मा उपस्थित रहे।

डॉ. शशि कांत ने कहा कि समाज में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और विद्यार्थी परिषद ने हमेशा समाज हित व राष्ट्रीय हित में कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं। शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

ये भी पढ़ें:  15 जून को होगा पंचायत प्रधान और उपप्रधान का शपथ ग्रहण, मंत्रियों में बंटी जिम्मेदारियां, 27 को पहली बैठक

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास राठौर ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास व कार्य की सराहना की। कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, यह युवा चेतना के जागरण का माध्यम है। ABVP हर विद्यार्थी को राष्ट्र के लिए कार्य करने को प्रेरित करती है।

इस अवसर पर शिमला महानगर कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें महानगर अध्यक्ष रमन शर्मा व महानगर मंत्री का दायित्व कुणाल गांगटा को सौंपा गया। इस दौरान 13 नगरों के अध्यक्ष और मंत्री की घोषणा भी की गई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : बल्क ड्रग पार्क के निर्माण को पर्यावरण की मंजूरी, 20 हजार को मिलेगा रोजगार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More