HomeHimachalSirmaurराजगढ़ में चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, गश्त के दौरान पुलिस ने...

राजगढ़ में चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, गश्त के दौरान पुलिस ने दबोचा

तलाशी के दौरान विकास के कब्जे से कुल 2.60 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

नाहन : पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टीम पबियाणा-सैर जगास सड़क पर गश्त पर मौजूद थी।

इसी बीच पबियाणा की तरफ से एक व्यक्ति पैदल सैर जगास की तरफ आ रहा था, जो मोड़ पर आते ही पुलिस टीम को देखकर वापस पबियाणा की तरफ भागने लगा।

शक होने पर पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विकास भारद्वाज निवासी पबियाणा, तहसील राजगढ़ बताया, जिसकी नियमानुसार तलाशी ली गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तलाशी के दौरान विकास के कब्जे से कुल 2.60 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना राजगढ़ में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  टी-मैट्स और लाइनमैन के 2000 पद भरेगी सरकार, इन अधिकारी-कर्मियों को 30 अप्रैल तक विभाग चुनने का विकल्प
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More