HomeHimachalSirmaurशिक्षक दिवस पर 10 शिक्षकों को सम्मान, इनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक ने...

शिक्षक दिवस पर 10 शिक्षकों को सम्मान, इनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक ने स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर नवाजे

क्लब सदस्यों ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों की समझ भी विकसित करते हैं।

नाहन : शिक्षक दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 10 शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, सेवाओं और योगदान को देखते हुए क्लब की ओर से शिक्षकों को स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र भेंट किए गए।

सम्मान पाने वालों में डॉ. जय चंद पीजी कॉलेज नाहन, राकेश कौशिक एचएम जीएचएस जामली, अर्जुन टीजीटी ए.वी.एन. नाहन, शमशेर ठाकुर जेबीटी जीपीएस नेहरला, नरेश कुमार पीईटी जीएचएस कैंट नाहन, विशाल कश्यप जेबीटी रखनी, शिवानी थापा लेक्चरर डाइट नाहन, फरहाना, कारमेल स्कूल, नीरज कुमार जेबीटी माजरा और समृद्धि अत्री करिअर अकादमी स्कूल शामिल रहे।

क्लब सदस्यों ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों की समझ भी विकसित करते हैं। समाज को दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना सभी की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक की अध्यक्ष, पदाधिकारी और सदस्याएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें : शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ से नवाजे आठ शिक्षक, छात्रों की राय से हुआ चयन

ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के चार शूटर्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में दिखाई अपनी काबिलियत

Latest Articles

Explore More