HomeHimachalSolanसीनियर एजेंसी मैनेजर व डेवलपमेंट मैनेजर के पदों के लिए यहां होंगे...

सीनियर एजेंसी मैनेजर व डेवलपमेंट मैनेजर के पदों के लिए यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, 6 जनवरी को पहुंचें

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट और आयु 20 से 48 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपने योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय में निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

सोलन : एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस राजगढ़ रोड़ सोलन द्वारा सीनियर एजेंसी मैनेजर व डेवलपमेंट मैनेजर के 6 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 4 पद पूर्व सैनिकों और 2 पद सामान्य श्रेणी से भरे जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि उक्त पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 6 जनवरी, 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट और आयु 20 से 48 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपने योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय सोलन में निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में जल प्रलय, 171 सड़कों पर प्रभावित रही आवाजाही, जानें जिले में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More