Home Himachal Shimla बलग ने जीता अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब, चीखर को फाइनल में...

बलग ने जीता अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब, चीखर को फाइनल में दी शिकस्त

प्रतियोगिता में जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से आई कुल 15 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में ठियोग तहसील के गांव बलग की टीम ने मेजबान चीखर टीम को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।

0

शिमला : मशोबरा ब्लॉक के चीखर गांव में करोली पब्लिक स्कूल कोटी के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर बलग टीम ने कब्जा किया। प्रतियोगिता में जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से आई कुल 15 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में ठियोग तहसील के गांव बलग की टीम ने मेजबान चीखर टीम को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।

प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता पशुपालन विभाग के औषधि संयोजक हरिचंद शर्मा ने की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर हरिचंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों का मानव जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से युवाओं का शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास होता है और उनमें सकारात्मक सोच का निर्माण होता है, जो जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और शक्ति को समाज सेवा जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सके।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के दूरदराज गांवों से निकले इन 'हीरों' ने रचा इतिहास, पहाड़ जैसे बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़े और पास की UGC NET-JRF परीक्षा

इससे पूर्व करोली पब्लिक स्कूल कोटी के संस्थापक और प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उचित मंच प्रदान करना और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने सभी टीमों का प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निकट भविष्य में भी स्कूल द्वारा इस तरह की क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 23 जनवरी को बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट, सूखे जैसी स्थिति से निजात मिलने के आसार