शिमला : दीपों के पर्व दीपावली के पावन अवसर पर हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने समस्त देशवासियों और हिमाचल वासियों को बधाई दी है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर पूरा विश्व आनंदित होकर दीपोत्सव मना रहा था, उसी उत्साह के साथ यह दीपावली हर परिवार के लिए खुशियां, नए रंग और उत्साह लेकर आए।
डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि माता लक्ष्मी की अपार कृपा, सुख और समृद्धि सबके परिवारों में निरंतर बनी रहे। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार हर घर को सकारात्मकता और खुशहाली से भर दे।






