HomeHimachalShimlaफिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे डॉ. राजीव बिंदल, केवल एक नामांकन के...

फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे डॉ. राजीव बिंदल, केवल एक नामांकन के मिले 3 सेट, कल होगी घोषणा

शाम 5:00 बजे तक केवल प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन प्राप्त हुआ।

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत पार्टी प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पार्टी की नामांकन प्रक्रिया 12:00 बजे प्रारंभ हुई और 2:00 बजे संपन्न हुई।

चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह उपस्थित रहे, उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप में मौजूद रहे। सह चुनाव अधिकारी के रूप में संजीव कटवाल और डॉ. राजीव सहजल कार्यरत रहे।

राजीव भारद्वाज ने पूरी चुनाव प्रक्रिया के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि उनके पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के लिए डॉ. राजीव बिंदल के एक ही नाम के 3 सेट प्राप्त हुए। इसका अनुमोदन क्रमशः जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष और समस्त विधायक दल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समस्त लोकसभा और राज्यसभा के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर और भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ने किया। यानी उनके पास शाम 5:00 बजे तक केवल प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें:  ITI पास इन अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, नाहन में भरे जाएंगे 200 पद, कंपनी देगी सभी ये सब सुविधाएं

ये है भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य
डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पद के 8 नामांकन
भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के लिए 8 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, डॉ राजीव सहजल एवं संजीव कटवाल रहे।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण : 26 जून तक लागू रहेगी धारा-163
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More