HomeAasthaराशिफल: आज इन 3 राशियों की मुठ्ठी में है गुड लक! जानें...

राशिफल: आज इन 3 राशियों की मुठ्ठी में है गुड लक! जानें कैसा रहेगा दिन, ये करें उपाय

आज का पंचांग (29 अक्टूबर 2025) तिथि: अष्टमी नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा करण: वणिज पक्ष: शुक्ल योग: शूल वार: बुधवार

आज का पंचांग (29 अक्टूबर 2025)
तिथि: अष्टमी
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
करण: वणिज
पक्ष: शुक्ल
योग: शूल
वार: बुधवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:34am-09:19am
10:41am- 12:04pm
राहुकाल: 12:04pm-01:26pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:42am-12:26pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज दिन की शुरुआत आप योग एवं ध्यान से कर सकते हैं। दिन के समय आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने करिअर से जुड़े फैसले खुद लें। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: चावल या चांदी का दान करें।

वृष राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई-बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज साधु-संतों की सेवा करें।

मिथुन राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे। माता-पिता की वजह से आज आप आर्थिक परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। फिजूल खर्ची के वजह से वैवाहिक जीवन में झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: आज पीले रंग की चीज किसी ब्राह्मण को दान दें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 12 अप्रैल 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पंचांग और शुभ मुहूर्त भी जानें

कर्क राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

सिंह राशि
कार्य क्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
आज आप घूमने और खाने-पीने की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक झमेले उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रु की गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: तांबे या सोने से बनी चीजें धारण करें।

तुला राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होगी। कार्य क्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: कर्ज वापस मिलेगा या होगा निवेश! इन 5 राशियों के लिए खुल रहे आमदनी में नए स्त्रोत

वृश्चिक राशि
आज आपको आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ में यात्राएं ना करें। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कहीं से रुका पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: पढ़ने वाले छोटे बच्चों को आज स्टेशनरी का सामान दान करें।

धनु राशि
बीते कुछ दिनों में जो अपने धन इन्वेस्ट किया था, उससे आज अच्छा खासा फायदा आपको मिल सकता है। दूर दराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

ये भी पढ़ें:  नलवाड़ी मेले में आस्था का महासंगम, लुहणु घाट पर गूंजी सतलुज महाआरती, मंत्री राजेश धर्माणी ने की पूजा-अर्चना

मकर राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि
इच्छा शक्ति की कमी के कारण आज आप भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंस सकते हैं। आज कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है। मां-बाप को विश्वास में लेने का सही समय रहेगा। लंबे वक्त से चल रहे झगड़े को आज आप निपटा सकते हैं। आज आपको अकस्मात धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान कर दें।

मीन राशि
आज आप अपना आपा खो सकते हैं। पारिवारिक झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेफिजूल की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More