HomeHimachalShimlaसड़क के बीच खंभों से हादसे पर हाईकोर्ट का संज्ञान, बिजली बोर्ड...

सड़क के बीच खंभों से हादसे पर हाईकोर्ट का संज्ञान, बिजली बोर्ड को फटकार, ऐसी सड़कों का मांगा ब्यौरा

यह मामला पांवटा साहिब के बद्रीपुर-पुरुवाला सड़क चौड़ीकरण योजना से जुड़ा है। सड़क तो चौड़ी हो गई, लेकिन अधिकारियों ने सड़क के बीच में खड़े बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों को हटाने की जहमत नहीं उठाई। इसी लापरवाही का शिकार एक युवक हो गया, जिसकी बाइक रात के अंधेरे में इन्हीं खंभों से टकरा गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पांवटा साहिब में सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर की वजह से हुए एक दर्दनाक हादसे पर कड़ा संज्ञान लिया है। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई थी। कोर्ट ने इसे घोर लापरवाही माना और कहा कि इसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार समेत बोर्ड को नोटिस जारी किए हैं।

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार और बिजली बोर्ड यह रिपोर्ट पेश करें कि पूरे प्रदेश में ऐसी कितनी सड़कें हैं, जिनके बीचों-बीच बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर खड़े हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र को CM सुक्खू ने दी 32 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण

उल्लेखनीय है कि यह मामला पांवटा साहिब के बद्रीपुर-पुरुवाला सड़क चौड़ीकरण योजना से जुड़ा है। सड़क तो चौड़ी हो गई, लेकिन अधिकारियों ने सड़क के बीच में खड़े बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों को हटाने की जहमत नहीं उठाई। इसी लापरवाही का शिकार एक युवक हो गया, जिसकी बाइक रात के अंधेरे में इन्हीं खंभों से टकरा गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अदालत को एक पत्र के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका में बदल दिया। हाईकोर्ट के इस सख्त रुख के बाद अब राज्य में ऐसी लापरवाहियों पर लगाम लगने की उम्मीद है। कोर्ट ने साफ कहा है कि इस तरह की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचली-इन-बैंगलोर ने राजभवन में बिखेरे हिमाचली संस्कृति के रंग

इस मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी, जब सरकार और बिजली बोर्ड को पूरी जानकारी के साथ पेश होना होगा। हाईकोर्ट के इस कदम से आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More