HomeHimachalShimlaलवी मेला : इच्छुक कलाकार 5 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, यहां...

लवी मेला : इच्छुक कलाकार 5 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, यहां भेजना होगा वीडियो

11 से 14 नवंबर, 2025 तक आयोजित किए जा रहे लवी मेला रामपुर की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए इच्छुक कलाकार को अपने ऑडिशन का वीडियो तैयार करना होगा।

शिमला : डीसी एवं अध्यक्ष लवी मेला समिति अनुपम कश्यप ने बताया कि 11 से 14 नवंबर, 2025 तक आयोजित किए जा रहे लवी मेला रामपुर की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए इच्छुक कलाकार को अपने ऑडिशन का वीडियो तैयार करना होगा।

इस वीडियो को जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) शिमला और जिला भाषा अधिकारी (डीएलओ) शिमला को ईमेल dproshimlapr@gmail.com और dloshimla.hp@gmail.com पर 5 नवंबर, 2025 तक भेज सकते हैं।

वीडियो बनाते समय निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें:
1. वीडियो की गुणवत्ता (ऑडियो सहित) बेहतर होनी चाहिए।
2. समय सीमा एक मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
3. वीडियो में किसी भी प्रकार के इफेक्ट का इस्तेमाल न हो।
4. वीडियो को पर्याप्त रोशनी में बनाया जाए, जिसमें आवेदक का चेहरा स्पष्ट रूप से नजर आए।
5. आवेदन करते समय आवेदनकर्ता का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर, विधा (गायन/वादन/नृत्य) की पूर्ण जानकारी साझा करें।

ये भी पढ़ें:  स्वर्ण समाज के लिए भाजपा काले कोबरे से भी ज्यादा खतरनाक, यूजीसी मुद्दे पर रुमित ठाकुर का तीखा हमला

जिला शिमला के रेडियो और दूरदर्शन से अनुमोदित ‘ए’ और ‘बी हाई’ ग्रेड कलाकारों को इस ऑनलाइन ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेने की आवश्यकता नहीं है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More