HomeRashifalराशिफल: आज इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, क्या कहता...

राशिफल: आज इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, क्या कहता है किस्मत कनेक्शन, करें ये उपाय

आज का पंचांग (26 अक्टूबर 2025) तिथि: पंचमी नक्षत्र: मूल करण: बव पक्ष: शुक्ल योग: अतिगंड वार: रविवार

आज का पंचांग (26 अक्टूबर 2025)
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: मूल
करण: बव
पक्ष: शुक्ल
योग: अतिगंड
वार: रविवार

• आज का शुभ मुहूर्त: 07:55am-12:04pm
• राहुकाल: 04:13pm-05:36pm
• अभिजीत मुहूर्त:11:42am-12:26pm
• दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।

वृष राशि
हृदय संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय : काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चूना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें। लोगों से बातचीत करें और मिलनसार रहें। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप घूमने-फिरने कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: छोटी कन्याओं को खीर बनाकर खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: इन राशियों के पक्ष में रहेगा समय, धन से लेकर कारोबार तक मिलेंगे फायदे, जानें राशिफल

कर्क राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्य की सराहना होगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। घर पर किसी निर्णय के बदलाव में अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर में फूल पानी में पनपने वाले पौधे या मछली का एक्वेरियम उत्तर या पश्चिम दिशा की तरफ रखें।

सिंह राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खान-पान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

कन्या राशि
आज मौज मस्ती वाली यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको प्रचूर मात्रा में धन लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मेल-जोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: चारपाई के पाए में तांबे की कील गाड़ने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें:  महादेव के जयकारों के बीच कांवड़ियों से मिले बिंदल, पौड़ीवाला शिव मंदिर के पास मैनथपल कांवड़ दल का किया स्वागत

तुला राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शादीशुदा जिंदगी का भरपूर आनंद प्राप्त होगा। लोगों से मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: आज सूर्य पूजा करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय : खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

धनु राशि
आज का अधिकतर समय आप एकांत में बिताना पसंद करेंगे। दिन के समय कुछ अनावश्यक यात्राएं हो सकती हैं। आज सोच समझ कर निवेश करें। आज कुछ लोग आपके दरवाजे पर मदद मांगने के लिए आ सकते हैं। चोट लगने का भय रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय : गाय की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक चौगान में 23 को होगा 'गुरमत समागम', महान पंथक हस्तियां गुरबाणी कीर्तन से संगत को करेंगी निहाल

मकर राशि
नशों की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधित रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: आज लाल कपड़ों का दान करें।

कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग : लाल
उपाय: राहु की उपासना करें।

मीन राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्य की उपासना करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More