HomeHimachalShimlaरोहड़ू में किशोर के साथ जातिगत घटना पर सिरमौर दलित शोषण मुक्ति...

रोहड़ू में किशोर के साथ जातिगत घटना पर सिरमौर दलित शोषण मुक्ति मंच उग्र, मांगी कड़ी कार्रवाई

उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

नाहन : दलित शोषण मुक्ति मंच जिला कमेटी सिरमौर ने रोहडू के चिड़गांव (लिम्बरा) में हुई जातिगत घटना की कड़ी निंदा की है।

मंच के राज्य सह संयोजक एवं जिला संयोजक सिरमौर आशीष कुमार ने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। 12 वर्षीय किशोर जिसे अभी यह भी नहीं मालूम कि जातिवाद क्या है, वह निर्दोष इस अमानवीय व्यवस्था की बलि चढ़ गया। यह असहनीय और दर्दनाक है।

उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

ये भी पढ़ें:  एवरेस्ट फतह करने वाली हिमाचल की बेटी रुचि ठाकुर को CM सुक्खू ने किया सम्मानित, 1 लाख के पुरस्कार की घोषणा

पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा और सुरक्षा दी जाए। दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो, ताकि समाज में कानून का भय कायम हो।

आशीष ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि सरकार ने तत्काल और कठोर कार्रवाई नहीं की तो मंच आम जनता को संगठित कर व्यापक आंदोलन शुरू करेगा, ताकि जातिवादी ताकतें यह समझ लें कि संविधान किसी किताब का नाम नहीं बल्कि दलितों और वंचितों की जीवन-रेखा है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में 4 अक्टूबर को इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार को डीसी के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मरीजों-तीमारदारों सहित डॉक्टरों को इंफेक्शन से बचाएगा ये मेडिकल कॉलेज, इस रणनीति को धरातल पर उतारने की तैयारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More