होमHimachalSirmaurचौगान में आज धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, शाम 7 बजे...

चौगान में आज धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, शाम 7 बजे होगा लंका दहन

नगर परिषद ने दशहरे की तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी विजय दशमी के दिन लोगों के मनोरंजन के लिए नगर परिषद ने खास इंतजाम किए हैं।

नाहन : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव ऐतिहासिक चौगान मैदान में वीरवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

नगर परिषद ने दशहरे की तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी विजय दशमी के दिन लोगों के मनोरंजन के लिए नगर परिषद ने खास इंतजाम किए हैं।

लंका दहन कार्यक्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के दिग्गज नेताओं को एक साथ आमंत्रित किया गया है। वीरवार की शाम ठीक 7:00 बजे रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन होगा।

स्थानीय विधायक अजय सोलंकी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं, सांसद सुरेश कश्यप और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष अतिथि उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  पुल से यमुना नदी में कूदा युवक, नहीं लगा कोई सुराग, तलाश जारी

ये तीनों ही नेता इसी शहर से ताल्लुक रखते हैं और प्रोटोकॉल के हिसाब से विधायक के साथ इन नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस बार दशहरा उत्सव के लिए 4 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

चौगान में 40 फीट ऊंचे रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के 35-35 फीट ऊंचे पुतले बनाए गए हैं। इन पुतलों के दहन के बाद खास आतिशबाजी होगी।

उन्होंने बताया कि इस बार मनोरंजन का स्तर पहले से कहीं बेहतर होगा और आतिशबाजी में नए आकर्षण भी शामिल किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  भूर्शिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ

नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को चौगान में आयोजित होने वाले दशहरे उत्सव का साल भर बेसब्री से इंतजार रहता है। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण यहां की आतिशबाजी होती है, जो स्थानीय आतिशबाजों द्वारा तैयार की जाती है।

इन स्थानीय आतिशबाजों द्वारा बनाए गए ‘स्काई शॉट’ और अन्य पटाखे अक्सर चाइनीज आतिशबाजी को भी मात देते हुए आसमान में रंग बिरंगी रोशनी बिखेरते हैं और इस बार भी चौगान उसी शानदार रोशनी से नहाएगा।

ये भी पढ़ें:  सड़क दुर्घटना के मामले में दोषी को डेढ़ साल की कैद, अदालत ने सुनाया फैसला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More