HomeHimachalShimlaसिरमौर में चिट्टे की रोकथाम के लिए 21 व 22 जनवरी को...

सिरमौर में चिट्टे की रोकथाम के लिए 21 व 22 जनवरी को होंगी विशेष ग्राम सभा : प्रियंका वर्मा

डीसी ने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा में चिट्टे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा और चिट्टे तस्करों के बारे में जानकारी देने वाले को राज्य सरकार द्वारा नकद पुरस्कार देने के निर्णय बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर की सभी ग्राम पंचायतों में 21 व 22 जनवरी, 2026 को चिट्टे की रोकथाम के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। डीसी ने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा में चिट्टे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा और चिट्टे तस्करों के बारे में जानकारी देने वाले को राज्य सरकार द्वारा नकद पुरस्कार देने के निर्णय बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा।

ग्राम सभा में चिट्टे के व्यसन ग्रस्त व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार की पहल की जानकारी व ग्राम पंचायत को चिट्टा मुक्त पंचायत बनाने की शपथ दिलाई जाएगी। डीसी ने सभी एसडीएम को इन ग्राम सभाओं के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित उप मडंलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ग्राम सभा में चिट्टे की जानकारी देने के लिए पुलिस अधिकारी अथवा कर्मचारी की नियुक्ति करें।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू बोले- हमीरपुर में 11 विभागों के साथ स्थापित होगा अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर

डीसी ने बताया कि ग्राम सभा के सफल आयोजन के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और पंचायतवार ग्राम सभा की तिथि निर्धारित कर पंचायत की लिखित कार्यवाही के लिए कर्मचारी तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम सभा से पूर्व ग्राम सभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करने व चिट्टे के व्यसन ग्रस्त व्यक्तियों की सूचना पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रपत्र पर प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाएगा।

डीसी ने जिला के सभी सहायक आयुक्त (विकास) और खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह ग्राम सभा के सफल आयोजन के लिए हर संभव प्रयास करें और निर्धारित प्रपत्र पर सूचना एकत्रित कर 23 जनवरी तक डीसी कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  नाहन कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली करवाया कैंपस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More